Thursday, August 14, 2025
HomeEntertainment71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 : जानिए किसे मिला बेस्ट एक्टर और...

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 : जानिए किसे मिला बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 : जानिए किसे मिला बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

71वे नेशनल फिल्म पुरस्कार 2025  :हर साल भारतीय सिनेमा की श्रेष्ठतम उपलब्धियों को सम्मानित करने वाला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह न सिर्फ फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक खास अवसर होता है। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में भी भारतीय सिनेमा की विविधता, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को बखूबी उजागर किया गया। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पुरस्कार प्राप्त किए, जिनमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, मलयालम जैसी भाषाओं की फिल्मों ने खासा असर डाला।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किसने कौन सा पुरस्कार जीता, किन फिल्मों ने दिल जीता और इस साल के खास झलकियों पर एक नजर।

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025

  1. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार: 12th फेल  
  2. 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में इस साल का सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार मिला विदु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म “12th फेल” को। यह फिल्म एक संघर्षशील छात्र की कहानी पर आधारित है जो लाख मुश्किलों के बावजूद UPSC परीक्षा में सफलता पाता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म ने न केवल युवाओं को प्रेरित किया बल्कि समाज को एक नई दिशा भी दिखाई।
  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी (संयुक्त रूप से)

शाहरुख खान ने फिल्म जवान” में अपने दमदार अभिनय के लिए यह पुरस्कार साझा किया। वहीं, विक्रांत मैसी को फिल्म “12th फेल” में शानदार अभिनय के लिए भी यह पुरस्कार दिया गया। दोनों अभिनेताओं ने अपने किरदारों को बेहद संजीदगी से निभाया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी     

फिल्म “Mrs. Chatterjee Vs Norway” में अपने भावनात्मक और ताकतवर अभिनय के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। एक मां की अपने बच्चों के लिए लड़ाई को जिस तरह रानी ने पर्दे पर उतारा, वह काबिल-ए-तारीफ है।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025

  1. सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: नाल 2 (मराठी)

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स  2025 में बाल फिल्मों की श्रेणी में नाल 2” ने बाज़ी मारी। बच्चों के दृष्टिकोण से देखी गई एक भावुक कहानी ने इस फिल्म को विशेष बना दिया। निर्देशक सुधाकर रेड्डी यक्कांटी को इस फिल्म के लिए सराहा गया।

  1. सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: The Kerala Story (हिंदी)

विवादों के बावजूद सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म केरल स्टोरी” को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला। यह फिल्म अपनी विषयवस्तु और प्रभावशाली कहानी कहने की शैली के लिए चर्चा में रही।

विवादों के बावजूद सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म केरल स्टोरी” को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्का

    6. सर्वश्रेष्ठ भाषा फिल्मों का सम्मान

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय संविधान की अनुसूची 8 में वर्णित विभिन्न भाषाओं की श्रेष्ठतम फिल्मों को भी सम्मानित किया गया:

  • गुजराती: वश
  • मराठी: श्यामची आई
  • मलयालम: उल्लोज़ुक्कु
  • तमिल: पार्किंग
  • तेलुगू: भगवंत केसरी
  • बंगाली: डीप फ्रिज
  • ओड़िया: पुष्कर
  • पंजाबी: गड्डे गड्डे चा

इन फिल्मों ने क्षेत्रीय स्तर पर समाज की सच्चाइयों को दर्शाया और भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर किया।

🎥 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 – फीचर फिल्म श्रेणी

क्रम श्रेणी फिल्म का नाम विजेता पुरस्कार
1 सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 12th Fail (हिंदी) निर्माता: वीसी फिल्म्स
निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा
स्वर्ण कमल + ₹3,00,000 (प्रत्येक)
2 सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक Aatmapamphlet (मराठी) निर्देशक: आशीष बेन्दे स्वर्ण कमल + ₹3,00,000
3 सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani निर्देशक: करण जौहर स्वर्ण कमल + ₹3,00,000
4 राष्ट्रीय/सामाजिक/पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म Sam Bahadur (हिंदी) निर्देशक: मेघना गुलज़ार रजत कमल + ₹2,00,000
5 सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म Naal 2 (मराठी) निर्देशक: सुधाकर रेड्डी यक्कांति स्वर्ण कमल + ₹3,00,000
6 सर्वश्रेष्ठ एवीजीसी फिल्म Hanu-Man (तेलुगु) निर्देशक: प्रसांत वर्मा स्वर्ण/रजत कमल + ₹3,00,000 / ₹2,00,000
7 सर्वश्रेष्ठ निर्देशन The Kerala Story निर्देशक: सुदीप्तो सेन स्वर्ण कमल + ₹3,00,000
8 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता Jawan – शाहरुख खान
12th Fail – विक्रांत मैसी
रजत कमल + ₹2,00,000 (संयुक्त)
9 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री Mrs. Chatterjee vs Norway – रानी मुखर्जी रजत कमल + ₹2,00,000
10 सहायक अभिनेता Pookkaalam – विजय राघवन
Parking – मुथुपेट्टई सोमू भास्कर
रजत कमल + ₹2,00,000
11 सहायक अभिनेत्री Ullozhukku – उर्वशी
Vash – जानकी बोडीवाला
रजत कमल + ₹2,00,000
12 सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार Naal 2, Gypsy, Gandhi Tatha Chettu रजत कमल + ₹2,00,000 (संयुक्त)
13 सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक Baby (तेलुगु) – PVN S Rohit रजत कमल + ₹2,00,000
14 सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका Jawan (हिंदी) – शिल्पा राव रजत कमल + ₹2,00,000
15 सर्वश्रेष्ठ छायांकन The Kerala Story – प्रसांतनु मोहापात्रा रजत कमल + ₹2,00,000
16 सर्वश्रेष्ठ पटकथा/संवाद Baby, Parking, Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai रजत कमल + ₹2,00,000
17 साउंड डिज़ाइन Animal – सचिन सुधाकरन, हरीहरन मुरलीधरन रजत कमल + ₹2,00,000
18 सर्वश्रेष्ठ संपादन Pookkaalam – मिधुन मुरली रजत कमल + ₹2,00,000
19 सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन 2018: Everyone is a Hero – मोहनदास रजत कमल + ₹2,00,000
20 सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन Sam Bahadur रजत कमल + ₹2,00,000
21 सर्वश्रेष्ठ मेकअप Sam Bahadur – श्रीकांत देसाई रजत कमल + ₹2,00,000
22 सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन Vaathi – G V प्रकाश कुमार
Animal – हर्षवर्धन रमेश्वर
रजत कमल + ₹2,00,000
23 सर्वश्रेष्ठ गीतकार Balagam – कासरला श्याम रजत कमल + ₹2,00,000
24 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी Rocky Aur Rani – वैभवी मर्चेंट रजत कमल + ₹2,00,000
25 सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन Hanu-Man – नंदू पृथ्वी रजत कमल +

₹2, 00,000

 

🎬 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 – गैर-फीचर फिल्म श्रेणी

क्रमांक श्रेणी फिल्म का नाम पुरस्कार विजेता पुरस्कार
1 सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म Flowering Man (हिंदी) निर्माता: एफटीआईआई
निर्देशक: सौम्यजीत घोष दस्तिदार
स्वर्ण कमल + ₹3,00,000 (प्रत्येक)
2 सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक Mau: The Spirit Dreams of Cheraw (मिज़ो) निर्देशक: शिल्पिका बोरदोलोई स्वर्ण कमल + ₹3,00,000
3 सर्वश्रेष्ठ जीवनी / ऐतिहासिक फिल्म Mo Bou, Mo Gaan (ओड़िया)
Lentina Ao… (अंग्रेज़ी)
निर्देशक: सुभाष साहू
निर्देशक: संजीब परासर
रजत कमल + ₹2,00,000 (संयुक्त रूप से)
4 सर्वश्रेष्ठ कला / संस्कृति फिल्म Timeless Tamil Nadu (अंग्रेज़ी) निर्देशक: कामख्या नारायण सिंह रजत कमल + ₹2,00,000
5 सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री God Vulture and Human निर्देशक: ऋषिराज अग्रवाल रजत कमल + ₹2,00,000
6 सामाजिक/पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म The Silent Epidemic (हिंदी) निर्देशक: अक्षत गुप्ता रजत कमल + ₹2,00,000
7 सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (30 मिनट तक) Giddh – The Scavenger (हिंदी) निर्देशक: मनीष सैनी रजत कमल + ₹2,00,000
8 सर्वश्रेष्ठ निर्देशन The First Film (हिंदी) निर्देशक: पीयूष ठाकुर स्वर्ण कमल + ₹3,00,000
9 सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी Little Wings (तमिल) छायाकार: सरवनामरुथु, सुंदरपंडी, मीनाक्षी सोमन रजत कमल + ₹2,00,000 (संयुक्त)
10 सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन Dhundhgiri Ke Phool (हिंदी) शुभरुन सेनगुप्ता रजत कमल + ₹2,00,000
11 सर्वश्रेष्ठ संपादन Moving Focus (अंग्रेज़ी) संपादक: नीलाद्रि रॉय रजत कमल + ₹2,00,000
12 सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन The First Film (हिंदी) प्रणिल देसाई रजत कमल + ₹2,00,000
13 सर्वश्रेष्ठ नैरेशन / वॉयस ओवर The Sacred Jack (अंग्रेज़ी) हरिकृष्णन एस रजत कमल + ₹2,00,000
14 सर्वश्रेष्ठ पटकथा Sunflowers Were The First Ones To Know… (कन्नड़) लेखक: चिदानंद नायक रजत कमल + ₹2,00,000
15 विशेष उल्लेख Nekal (मलयालम)
The Sea and Seven Villages (ओड़िया)
एम के रामदास
हिमांशु शेखर खतुआ
प्रमाणपत्र

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments